फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ishwar and Prashanth hit half centuries to power Royal Challengers Pandoh to victory

Mandi News: ईश्वर, प्रशांत के अर्धशतकों से रॉयल चैलेंजर पंडोह ने जीता मैच

Thu, 15 Jan 2026 06:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Ishwar and Prashanth hit half centuries to power Royal Challengers Pandoh to victory
नशामुक्त अभियान क्रिकेट टूर्नामेंट में एसपी एलेवन ने पधर एकादश को दी मात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित नशा मुक्त अभियान क्रिकेट टूर्नामेंट में वीरवार को पहला मैच रॉयल चैलेंजर पंडोह और जल शक्ति विभाग मंडी के बीच खेला गया। रॉयल चैलेंजर पंडोह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए जल शक्ति विभाग मंडी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इसमें मनु ने शानदार पारी खेलते हुए 39 गेंदों पर 53 रन बनाए।
जवाब में रॉयल चैलेंजर पंडोह ने आत्मविश्वास से लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.2 ओवरों में दो विकेट खोकर 177 बनाकर मैच जीत लिया। इसमें ईश्वर दास ने 30 गेंदों पर शानदार 66 रन बनाए और प्रशांत ने 40 गेंदों पर 53 रन बनाकर टीम को मजबूती से संभाला। इन दोनों की साझेदारी ने रॉयल चैलेंजर पंडोह को आसान जीत दिलाई। दूसरा मैच एसपी मंडी और पधर एकादश के बीच खेला गया। एसपी मंडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

एसपी इलेवन मंडी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें विजय सेन ने 15 गेंदों में 37 और राजीव काका ने 25 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पधर एकादश की टीम 18.1 ओवरों में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। एसपी मंडी ने 65 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed