{"_id":"69a19ee2955e3d3a1d0c917f","slug":"isha-tops-in-solo-dance-and-yashish-tops-in-painting-competition-mandi-news-c-90-1-mnd1021-187562-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एकल नृत्य में ईशा और चित्रकला प्रतियोगिता में याशीश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एकल नृत्य में ईशा और चित्रकला प्रतियोगिता में याशीश अव्वल
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय निहरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुगूंज का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय निहरी में शुक्रवार को केंद्रीय छात्र संघ के तत्वावधान में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अनुगूंज’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी कीतीश गौतम ने शिरकत की। जबकि प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समूह नृत्य में ईशा और सहेलियां ने प्रथम तथा लीलाधर और साथी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में ईशा प्रथम और ट्विंकल द्वितीय रहीं। एकल गायन में रोहित ने प्रथम तथा हिमांशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वाद्य वादन में रोहित प्रथम और विजय द्वितीय रहे। युगल नृत्य में कृष्णा और अंजली ने प्रथम, जबकि अश्वनी और यशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तत्काल चित्रकला प्रतियोगिता में याशीश प्रथम और सोनाली द्वितीय स्थान पर रहीं।
केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष महक चौहान ने छात्र-छात्राओं की विभिन्न मांगों को प्राचार्य के समक्ष रखा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।