फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   irrigation scheem should be increase

1.25 करोड़ से होगा न्यूल-बनौल सिंचाई योजना का विस्तार : कौल सिंह

Sat, 21 May 2016 11:04 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 21 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
irrigation scheem should be increase
न्यूल-बनौल सड़क का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण पर लगभग 67 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। शनिवार को उन्होंने ग्राम पंचायत मैहणी में न्यूल से बनौल संपर्क सड़क का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


जनसभा में उन्होंने कहा कि उठाऊ सिंचाई योजना न्यूल-बनौल का विस्तार न्यूल गांव तक किया जाएगा। जिसके लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है और योजना का कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


द्रंग क्षेत्र में आईपीएच विभाग के तहत 37 करोड़ 70 लाख रुपये की 19 पेयजल, दो बाढ़ नियंत्रण तथा दो सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे नकदी फसलों तथा फल और सब्जियों के उत्पादन की ओर भी ध्यान दें जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकेगा। बनौल से बाहण तक सड़क निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, स्थानीय देवता मंदिर सराय के लिए एक लाख तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाहण के खेल मैदान के लिए 25 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त मंडी से थट्टा वाया शिवा बदार के लिए शाम के समय बस सेवा आरंभ करने का आश्वासन दिया। साथ ही विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को बाहण स्कूल के आगे बिजली की तारों को एक सप्ताह में बदलने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत मैहणी के प्रधान प्रेम सिंह तथा द्रंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया, जिला कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर ठाकुर, हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के सदस्य आमिर हुसैन, कांग्रेस अनुसूचित जाति सेल के अध्यक्ष कर्म चंद भाटिया, पूर्व पंचायत समिति के अध्यक्ष जगरनाथ सकलाणी, पंचायत समिति की सदस्य श्रीमती निर्जला देवी, महादेव मंदिर कमेटी के सचिव रुकम कांत शर्मा, खंड विकास अधिकारी सदर नवीन शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चोपड़ा, द्रंग युवा कांग्रेस अध्यक्ष शंकर ठाकुर, द्रंग कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रमणी ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed