{"_id":"6acf829f85b7c4cf010520f8","slug":"irrigation-and-marketing-issues-in-55-horticulture-clusters-of-dharmpur-bhupendra-mandi-news-c-90-1-mnd1011-217609-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर के 55 बागवानी क्लस्टरों में सिंचाई और मार्केटिंग की समस्या : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर के 55 बागवानी क्लस्टरों में सिंचाई और मार्केटिंग की समस्या : भूपेंद्र
विज्ञापन
किसान सभा जल्द आयोजित करेगी बागवानों का अधिवेशन, सरकार के समक्ष उठाएगी मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में शिवा परियोजना के तहत स्थापित 55 बागवानी क्लस्टरों में सिंचाई और फलों की मार्केटिंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से बागवान परेशान हैं। हिमाचल किसान सभा के जिला महासचिव एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर पाइपलाइनें बिछाने के बावजूद पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। वहीं, सिंचाई योजनाओं के संचालन के लिए जरूरी बिजली ट्रांसफार्मर भी नहीं लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि फलों की बिक्री के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बागवानों को उपज बेचने में दिक्कतें आ रही हैं। रामपुर में किसान सभा के 17वें राज्य सम्मेलन में यह मुद्दा उठाया गया। भूपेंद्र ने बताया कि किसान सभा जल्द बागवानों का अधिवेशन आयोजित कर सरकार से सिंचाई और मार्केटिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग करेगी। सम्मेलन में मनरेगा कानून बहाल करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।