फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   iph scam include in chargsheet

आईपीएच विभाग में करोड़ों का घोटाला चार्जशीट में शामिल होगा

Tue, 25 Oct 2016 05:49 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 25 Oct 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
iph scam include in chargsheet
धर्मपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विधायक व पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

धर्मपुर (मंडी)। भाजपा मंडल धर्मपुर कार्यकारिणी की दो दिवसीय आवासीय कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को विधिवत रूप से संपन्न हुई। बैठक के बाद विधायक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर धर्मपुर में ठप पड़े विकास कार्यों, सड़कों की दशा सुधारने और लोगों को समय पर पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग उठाई गई।

विज्ञापन


इस दौरान एक प्रस्ताव पारित कर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सेना को बधाई दी गई, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए 73 हजार करोड़ की राशि देने की घोषणा के लिए आभार जताया है। भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी प्रदेश के लिए 61 राष्ट्रीय उच्चमार्ग देने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन


धर्मपुर विस क्षेत्र में जगह जगह बिक रही जहरीली शराब पर रोक लगाने की भी मांग की गई। कार्यसमिति की बैठक में आईपीएच विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले को आने वाली चार्जशीट में जोड़ने पर भी बात हुई। भूसंरक्षण विभाग और कृषि विभाग में भी बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। इस मौके पर जिला महामंत्री दलीप ठाकुर, मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद, प्रदेश भाजयुमो महामंत्री रजत ठाकुर, मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगिंद्र धलारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियव्रत शर्मा, जिला अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य राजकुमार, प्रधान कुमकुम, अंजना, अनिल, विनोद, कृष्णचंद, देशराज पालसरा, कर्मचंद के अलावा भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री, बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed