{"_id":"5710e2894f1c1b137e4a6ac7","slug":"iph-minister-unfurled-the-national-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच मंत्री स्टोक्स ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की सलामी ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच मंत्री स्टोक्स ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की सलामी ली
मंडी।
Updated Fri, 15 Apr 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
मंडी में हिमाचल दिवस परेड का निरिक्षण करती सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिलास्तरीय हिमाचल दिवस समारोह शुक्रवार को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर धूमधाम से मनाया गया। आईपीएच, बागवानी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विद्या स्टोक्स ने कहा कि मंडी शहर के लिए 82 करोड़ 18 लाख रुपये की ऊहल पेयजल योजना निर्मित की जा रही है। जिसके निर्मित हो जाने से शहर तथा साथ लगते गांवों को 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी। माहूंनाग पेयजल योजना पर 11 करोड़ 55 लाख, पेयजल योजना फुटाखल पर 12 करोड़ 40 लाख तथा रिवालसर पेयजल योजना पर 11 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सुकेती खड्ड के चैनलाइजेशन के लिए 874 करोड़ 43 लाख रुपये की डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी जानी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, सरस्वती विद्या मंदिर मंडी तथा एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल मंडी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी ऐच्छिक निधि से 15-15 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में जिला परिषद की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, नप के पूर्व अध्यक्ष पुष्प राज शर्मा, हेमंत राज वैद्य, अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, एडीएम विवेक चंदेल, एएसपी कुलभूषण, एएसपी ट्रैफिक अर्जित सेन, एसडीएम मदन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन