{"_id":"5899f69c4f1c1b8752379599","slug":"iph-employes-comitt-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे आईपीएच कर्मी ने होटल के कमरे में की खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे आईपीएच कर्मी ने होटल के कमरे में की खुदकुशी
मंडी
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
मंडी शहर के एक होटल में शव मिलने पर तहकीकात करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। शहर में एक होटल में ठहरे आईपीएच विभाग के कर्मी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और ऋण को आत्महत्या करने की वजह बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार धर्म सिंह (51) पुत्र रघु राम निवासी मलवाना डाकघर टिक्कर तहसील बल्ह मंडी शहर में होटल में रुका हुआ था।
विज्ञापन
सुबह जब व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल के कर्मचारी ने बाहर से दरवाजे को खोला। कर्मचारी ने व्यक्ति को कमरे में बेसुध पाया। होटल मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसमें मृतक ने ऋण को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने भी मौके का दौरा किया। उन्होंने मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों को बारीकी से जांच के आदेश दिए। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। होटल के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन