{"_id":"661ad465e8be16d11505e8e4","slug":"internet-speed-starts-slowing-down-in-summer-people-are-getting-worried-mandi-news-c-90-1-mrt1064-124085-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गर्मी में हांफने लगी इंटरनेट स्पीड, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गर्मी में हांफने लगी इंटरनेट स्पीड, लोग हो रहे परेशान
Sun, 14 Apr 2024 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
मंडी। शहर में गर्मी बढ़ते ही बीएसएनएल फाइबर इंटरनेट की स्पीड हांफने लगी है। शुक्रवार और शनिवार दोपहर को इंटरनेट स्पीड कम होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, दूरसंचार विभाग का कहना है कि दिल्ली और चंडीगढ़ में कुछ लिंक के डाउन होने से यह समस्या आ रही है और टीम समस्या के निवारण को लेकर जुटी हुई हैं।
बता दें कि मंडी शहर में 900 के करीब उपभोक्ता बीएसएनएल फाइबर की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इनमें कई दुकानदार, निजी और सरकारी कार्यालय भी हैं। मगर पिछले दो दिनों से इंटरनेट की स्पीड कम होने से दुकानों के साथ कार्यालय में कर्मचारी भी परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत लोक मित्र केंद्रों में आ रही है।
इंटरनेट के डाउन होने से लोक मित्र केंद्र में पहुंचने वाले लोगों को ऑनलाइन कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उधर, समस्या को लेकर बीएसएनएल के मंडल अभियंता नवनीत कुमार ने बताया कि दिल्ली और चंडीगढ़ में कुछ लिंक के डाउन होने से यह समस्या आ रही है। इसे दुरुस्त करने को लेकर टीम मुस्तैदी से बड़े स्तर पर काम कर रही है। लोगों को जल्द समस्या से राहत मिलेगी। बीएसएनएल लोगों को बढि़या सेवाएं देने के लिए कृत संकल्प है।