फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   international festival

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की 25 को निकलेगी पहली जलेब

Wed, 08 Feb 2017 10:20 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 08 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
international festival
मंडी में शिवरात्रि खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते आईजी अजय यादव - फोटो : अमर उजाला
मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट तैनात रहेंगे। इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को शिवरात्रि मेला आयोजन समिति की समीक्षा बैठक उपायुक्त कार्यालय सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस वर्ष शिवरात्रि महोत्सव 24 फरवरी से तीन मार्च तक आयोजित किया जा रहा है और मेले का विधिवत उद्घाटन 25 फरवरी को किया जाएगा और मेले की पहली जलेब निकाली जाएगी। जबकि, मेले की दूसरी जलेब 28 फरवरी तथा अंतिम जलेब मेले के समापन वाले दिन तीन मार्च को निकाली जाएगी। मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न वित्तीय स्रोतों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने पिछले वर्ष पड्डल मैदान, स्मारिका विज्ञापन व शिवरात्रि योगदान एवं अन्य स्रोतों से हुई आय और व्यय का ब्योरा लिया। गैर-सरकारी सदस्यों से आग्रह किया कि वे वित्तीय साधन बढ़ाने पर अपने बहुमूल्य सुझाव दें। महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए गठित विभिन्न उपसमितियां समय पर अपने कार्यों का निष्पादन करें। शिवरात्रि महोत्सव में देवतागण ही इसकी शोभा होते हैं और इनके आतिथ्य सत्कार से लेकर ठहरने की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। शिवरात्रि मेले में सभी विभाग, निगम तथा बोर्ड अपनी उपलब्धियों तथा नवीनतम जानकारियों से संबंधित प्रदर्शनी लगाएं ताकि मेले में आए लोगों को सरकार की ओर से उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं व कार्यक्रमों की जानकारी हासिल हो सके। डीसी एवं शिवरात्रि मेला आयोजन समिति अध्यक्ष संदीप कदम ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। पड्डल मैदान में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जा रही है। इस बार विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां तथा सरस मेले का आयोजन इंदिरा मार्केट की छत पर किया जाएगा। बैठक में नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष नीलम शर्मा, पार्षद एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पुष्प राज, एसपी प्रेम ठाकुर, एडीएम विवेक चंदेल, सहायक आयुक्त पूजा चौहान सहित मेला समिति के सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


19 फरवरी को होगी ओपन हाफ मैराथन
शिवरात्रि मेले के दौरान आयोजित की जाने वाली जिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने तथा इनमें लोकप्रिय खेलों को शामिल करने को कहा गया। मेले के उपलक्ष्य में 19 फरवरी को ओपन हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। शिवरात्रि मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में बेहतरीन कलाकारों को आमंत्रित किया जाए ताकि लोगों का भरपूर मनोरंजन हो सके।  हिमाचली लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए और बेहतर प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के आसपास वाले क्षेत्रों से चलेंगी मुद्रिका बसें
हिमाचल पथ परिवहन निगम मेले के दौरान मंडी के आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए मेले में आने-जाने के लिए अतिरिक्त बसें चलाए और मेले के दौरान शहर के नजदीकी क्षेत्रों में भी लगातार मुद्रिका बस चलाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि शहर में सड़कों का मरम्मत कार्य समय रहते पूरा करें।


सफाई व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान
मेला मैदान पड्डल में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। विशेष तौर पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था संबंधित विभाग सुनिश्चित करें। उन्होंने मेले के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात के सुचारु प्रबंधन करने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed