{"_id":"6a971c5cac41aca70d01fb44","slug":"international-deva-samagam-to-be-held-in-chhoti-kashi-on-september-26-27-mandi-news-c-90-1-ssml1025-211385-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 26-27 सितंबर को छोटी काशी में होगा अंतरराष्ट्रीय देव समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 26-27 सितंबर को छोटी काशी में होगा अंतरराष्ट्रीय देव समागम
विज्ञापन
सत्य साई बाबा सेवा समिति के सौजन्य से गूंजेगी 108 देवी-देवताओं की देव धुन
152 दिवसीय प्रेम प्रवाहिनी यात्रा का छोटी काशी में होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सत्य साई बाबा सेवा समिति हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से 26-27 सितंबर को छोटी काशी मंडी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सत्य साई शताब्दी समारोह देव समागम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंडी जनपद के 108 देवी-देवताओं की अगुवाई में होने वाले इस समारोह में देश-विदेश से 20 हजार से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। समारोह शिवरात्रि महोत्सव की तर्ज पर ढोल-नगाड़ों के साथ आयोजित होगा।
श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव और आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी (प्रशांति निलयम) से शुरू हुई 152 दिवसीय श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी यात्रा के समापन पर यह आयोजन हो रहा है। श्री सत्य साई सेवा समिति के संयोजक डॉ. योगेंद्र पाल सरोच ने बताया कि उत्तर भारत के भ्रमण पर निकली यह यात्रा 27 सितंबर को मंडी में संपन्न होगी। कार्यक्रम में पुट्टपर्थी से अंतरराष्ट्रीय ट्रस्टी आरजे रत्नाकर और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि सत्य साई बाबा का रथ पुट्टपर्थी से कांगड़ा होते हुए 26 सितंबर को सेरी मंच पहुंचेगा। देव ध्वनि के साथ स्वागत के बाद कलश यात्रा के जरिए रथ को पड्डल मैदान लाया जाएगा। 27 सितंबर सुबह 10 बजे पड्डल मैदान में समागम शुरू होगा। इसमें पुट्टपर्थी से हजारों श्रद्धालुओं के साथ सिने हस्तियां, वेदाचारी और सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। वेद मंत्रोच्चारण के बीच समारोह होगा और इसका 130 देशों में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।