फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Insurance company should give four and a half lakh rupees to the consumer with interest

Mandi News: उपभोक्ता को सवा चार लाख रुपये ब्याज सहित दे बीमा कंपनी

Sun, 03 Sep 2023 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Insurance company should give four and a half lakh rupees to the consumer with interest
मंडी। जिला उपभोक्ता आयोग ने उपभोक्ता के दुर्घटनाग्रस्त वाहन का 4,05,609 रुपये मुआवजा ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में दस हजार रुपये हर्जाना और पांच हजार रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पुरेंद्र वैद्या और सदस्यों मांचली और यशवंत सिंह ने जोगिंद्रनगर तहसील के जनवां (गुम्मा) गांव निवासी रीता देवी पत्नी देवेंद्र कुमार की शिकायत को उचित मानते हुए न्यू इंडिया इंश्योरोंस कंपनी को उक्त हर्जाना राशि 6 प्रतिशत ब्याज दर सहित अदा करने का फैसला सुनाया है। अधिवक्ता आरके चावला के माध्यम से आयोग में दायर शिकायत के अनुसार उपभोक्ता रीता देवी ने अशोका लेयलैंड कंपनी का एक टिप्पर खरीदा था। जिसका बीमा उन्होंने उक्त बीमा कंपनी के पास करवाया था। बीमा अवधी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिस पर उपभोक्ता ने बीमा कंपनी को मुआवजा अदा करने को कहा था। लेकिन कंपनी ने वाहन का परमिट न होने के कारण मुआवजा खारिज कर दिया था। हालांकि इस बारे में उपभोक्ता का कहना था कि कोविड महामारी के कारण उन्हें वाहन की आरसी की हार्ड कापी नहीं दी गई थी। जिसके कारण उन्हें परमिट जारी नहीं हो पाया था। आयोग ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अपने फैसले में कहा कि हालांकि दुर्घटना वाले दिन शिकायतकर्ता के वाहन के लिए आवश्यक परमिट नहीं था। लेकिन राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने जसदेव सिंह बनाम नेशनल इंश्योरेंस कंपनी मामले में यह व्यवस्था दी है कि जिन मामलों में बीमा कंपनी वैध परमिट न होने के कारण क्लेम को खारिज करती है उनमें नॉन-स्टैंडर्ड आधार पर मुआवजा निर्धारित किया जाना चाहिए। ऐसे में जिला आयोग ने उक्त व्यवस्था के तहत बीमा कंपनी द्वारा मुआवजा खारिज करने को सेवाओं में कमी करार देते हुए नॉन-स्टैंडर्ड आधार पर मुआवजे की 75 प्रतिशत राशि के तहत उक्त मुआवजा राशि ब्याज सहित अदा करने तथा हर्जाना व शिकायत व्यय भी अदा करने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed