फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Instructions for segregating wet and dry waste

Mandi News: गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने के निर्देश

Wed, 07 Oct 2026 06:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:19 AM IST
विज्ञापन
Instructions for segregating wet and dry waste
चंबा। नगर परिषद चंबा की टीम ने चौगान वार्ड के तहत बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों, ढाबा संचालकों और होटल मालिकों को कूड़ा अलग-अलग देने के निर्देश दिए। टीम ने कारोबारियों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को निर्धारित तरीके से कचरा सौंपने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए वार्ड स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था जांची जा रही है। उन्होंने कहा कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने से इसके उचित निस्तारण और प्रसंस्करण में आसानी होती है। उन्होंने शहरवासियों और कारोबारियों से नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने और कचरा प्रबंधन संबंधी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की टीम आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed