फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ink on the finger, smile on the face: Youth raise the value of democracy

Mandi News: अंगुली पर स्याही, चेहरे पर मुस्कान<bha>;</bha> युवाओं ने बढ़ाया लोकतंत्र का मान

Sun, 31 May 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ink on the finger, smile on the face: Youth raise the value of democracy
स्याही की लकीर ने जगाया जिम्मेदारी का एहसास
विज्ञापन


पहली बार मतदान करने वालों में दिखा गजब सा अत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में शनिवार को पंचायत चुनाव के अंतिम और तीसरे चरण के मतदान में हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह दिखाया। जिले की 183 ग्राम पंचायतों में हजारों मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में एक अलग उत्साह व उत्सुकता दिखी तो वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने भी प्रत्याशी की जीत के लिए जोश दिखाया।

पहली बार मतदान करने वाले युवा

पहले घर वालों को मतदान करते देखते थे तो मन में सवाल आता था कि हमें कब मतदान करने का मौका मिलेगा। आज मौका मिलने पर मैंने मत का प्रयोग किया है। -हिना, निवासी चमुखा सुंदरनगर, प्रथम मतदाता
विज्ञापन

प्रत्याशी की सोच, व्यावहारिकता व गुणवत्ता देख कर मतदान किया है। शिक्षित हूं और सही-गलत की पहचान रखती हूं। मुझे मतदान करने की खुशी है। -नैंसी, निवासी चमुखा सुंदरनगर, प्रथम मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी मिली। किस तरह कतार में लगना, बारी का इंतजार, पहचान पत्र व वोटर स्लिप दिखाने के बाद अंगुली पर स्याही लगवाना और बाद में मशीन पर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना, सच में अलग अनुभव था। -संजना देवी, निवासी ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ वार्ड सरकाघाट, प्रथम मतदाता
मतदान करने का एक अलग अनुभव है। अब मैं हर बार अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगा। -पंकज रावत, निवासी ग्राम पंचायत भरौण दुदर विकास खंड सदर मंडी
मैंने अपने मत का प्रयोग कर मतदान कर इस लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डाल कर अपना फर्ज निभाया है। -नेहा, निवासी ग्राम पंचायत सेरी विकास खंड करसोग,

मतदान कर मैंने भी अपना फर्ज निभाया है, जीत हासिल करने पर अब प्रत्याशी भी अपना फर्ज निभाए, ऐसी उम्मीद है। -नितिन गुलेरिया, निवासी ग्राम पंचायत दुदर भरौण, विकास खंड सदर मंडी

लंबे समय से वोट डाल कर अपनी जिम्मेवारी निभा रहे हैं। इस बार भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। -नीलम, निवासी ग्राम पंचायत गैहरा सरकाघाट
वृद्धजनों में:

शारीरिक अवस्था ठीक न होने के बाद भी मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया। प्रत्याशी को जीत हासिल करने पर जनता के कार्यों को प्राथमिकता से करना चाहिए। -विनोद कुमार, निवासी ग्राम पंचायत गुम्हू सरकाघाट
मैंने कुशल, ईमानदार व कर्मठ प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। आशा है वह भी उम्मीद पर खरा उतरेगा। -सौ वर्षीय नारद राम निवासी बागी भनवास बालीचौकी सराज मंडी

चुनावी समर में हमने तो वोट रूपी आहुति डाल दी, अब प्रत्याशी पर निर्भर है कि वह किस तरह विकास करवाएगा। प्रत्याशी घर-गांव का आदमी है, उससे कभी भी काम करवा सकते हैं। -बिंद्रा देवी, निवासी ग्राम पंचायत चंडयाल, विकास खंड बल्ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed