फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Initiative: Now, attendants will get rooms and beds in Nerchowk Medical College.

पहल : नेरचौक मेडिकल कॉलेज में अब तीमारदारों को मिलेंगे कमरे और बिस्तर

Fri, 02 Jan 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 02 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Initiative: Now, attendants will get rooms and beds in Nerchowk Medical College.
नेरचौक (मंडी)। इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों के साथ कई दिनों तक रहने वाले तीमारदारों की परेशानी अब कम होने जा रही है।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए तीमारदारों के लिए सस्ती दरों पर कमरों और डॉरमेट्री की नई सुविधा शुरू कर दी है। इस सुविधा का शुभारंभ वीरवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीके वर्मा ने किया।
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में प्रदेश के दूरदराज इलाकों मंडी, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति सहित कई जिलों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनके साथ रहने वाले परिजनों को पहले ठहरने के लिए निजी होटलों या महंगे लॉज का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन

वहीं नई व्यवस्था के तहत कॉलेज परिसर के भीतर ही कुल 8 कमरे और 32 डॉरमेट्री बेड बनाए गए हैं। शुल्क भी आम लोगों की पहुंच में रखा गया है। डॉरमेट्री बेड 200 रुपये प्रतिदिन, कमरा और साझा शौचालय 500 रुपये प्रतिदिन व कमरा और निजी शौचालय 700 रुपये प्रतिदिन शुल्क तय किया गया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि तीमारदारों को सुविधा संबंधी जानकारी देने के लिए अस्पताल परिसर में सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही बुकिंग एवं सहायता के लिए प्रशासन ने संपर्क नंबर 80918-60963 भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जब तीमारदार निश्चिंत रहेंगे तो वे मरीजों की बेहतर ढंग से देखरेख कर सकेंगे। अब उन्हें रात्रि विश्राम, सुरक्षा, स्वच्छ शौचालय और किफायती ठहराव जैसी मूल सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। तीमारदार अब इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीके वर्मा ने कहा कि अस्पताल केवल इलाज तक सीमित नहीं बल्कि यह एक मानवीय संस्था भी है। इस पहल से अस्पताल आने वाले लोगों को मानसिक और आर्थिक दोनों स्तर पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed