{"_id":"68d2ed8d764786a6dc03a594","slug":"information-about-street-light-failure-will-now-reach-the-municipal-corporation-office-immediately-mandi-news-c-90-1-mnd1001-170722-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्ट्रीट लाइट खराब होने की अब तत्काल नगर निगम कार्यालय पहुंचेगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्ट्रीट लाइट खराब होने की अब तत्काल नगर निगम कार्यालय पहुंचेगी सूचना
Wed, 24 Sep 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम मंडी में आयोजित बैठक में चर्चा करते पार्षद। संवाद
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में अब शहरवासियों को खराब स्ट्रीट लाइट्स की शिकायत नहीं करनी पड़ेगी। स्ट्रीट लाइट्स के सेंसर से स्वयं ही इसकी सूचना नगर निगम आयुक्त के कार्यालय में पहुंच जाएगी। यही नहीं नगर निगम क्षेत्र के किस हिस्से में पेयजल की आपूर्ति ठप रही, इसकी सूचना भी अधिकारियों को मिल जाएगी।
अगर सीवरेज लाइन बंद रहती है तो इसका भी अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से तत्काल पता चल जाएगा। पानी का बिल जारी करते समय बिल में कटौती भी संभव हो सकेगी। आने वाले कुछ समय में इस व्यवस्था को धरातल पर उतारा जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स की खराबी या बंद होने की लगातार शिकायतें शहरवासी करते हैं। इसके लिए लोगों को नगर निगम कार्यालय में भी कई बार चक्कर लगाना पड़ते हैं। नगर निगम के सभागार में आयोजित बैठक में सदर विधायक अनिल शर्मा के समक्ष सुझाव आया कि सभी स्ट्रीट लाइट्स में सेंसर लगने से शिकायत की समस्या का समाधान संभव है लेकिन इसके लिए शहर में सभी स्ट्रीट लाइट्स में सेंसर लगाने होंगे। डिवाइस के माध्यम से शहर में खराब स्ट्रीट लाइट्स की सूचना स्वयं ही नगर निगम आयुक्त के कार्यालय में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह पानी के वितरण में अगर कहीं समस्या आती है तो उसका भी एकदम पता चल जाएगा। यह सब डवेल्प किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से संभव होगा। इस डिवाइस से शहर में किस नल में पानी की आपूर्ति नहीं हुई समेत सीवरेज लाइन बंद रहने का भी अधिकारियों को पता चल जाएगा। संवाद