{"_id":"61fea8d85cb2e90162535090","slug":"increased-remand-of-accused-in-poisonous-liquor-case-mandi-news-sml3987064151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब मामले में आरोपियों की बढ़ी रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब मामले में आरोपियों की बढ़ी रिमांड
विज्ञापन
मंडी। जहरीली शराब से सात लोगों की मौत के मामले में चार आरोपियों की पुलिस रिमांड सोमवार तक बढ़ा दी गई है।
अयोध्या से गिरफ्तार आरोपी को नौ फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार निवासी पपरोला, राकेश कुमार कोटलाकलां ऊना, गुरदेव नैनादेवी बिलासपुर और वीरेंद्र कुमार करयालग बिलासपुर को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया गया।
अदालत ने चारों की पुलिस रिमांड सात फरवरी तक बढ़ा दी है। रविंद्र कुमार निवासी सलापड़ मंडी को नौ फरवरी तक पुलिस रिमांड मिला है।
रविंद्र को अयोध्या से पकड़ा है। अब तक मामले में 20 की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें 12 आरोपी ज्यूडिशियल रिमांड और सात पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। पांच आरोपियों की संपत्ति की जांच के बाद मामले ईडी को सौंपे जा चुके हैं। संवाद