फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Inauguration of Sandhol College building

संधोल कॉलेज भवन का किया शुभारंभ

Thu, 14 Apr 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Sandhol College building
धर्मपुर के संधोल में जनता को संधोधित करते जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने वीरवार को संधोल में करोड़ों के शिलान्यास और शुभारंभ किए। उन्होंने 10.93 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय संधोल के भवन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंत्री ने 81.36 लाख से बने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह संधोल के अतिरिक्त कमरों और 10.62 करोड़ से बने 100 बिस्तरों के अस्पताल का शुभारंभ किया। संधोल में आवासीय परिसर का भूमिपूजन, 62.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त भवन घनाला का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री महेंद्र सिंह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर मिशन कमेटी की ओर से 131वीं जयंती पर संधोल स्कूल में आयोजित समारोह में भाग लिया। इसके बाद नलवाड़ मेला संधोल के समापन समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर, पूूर्ण चंद ठाकुर, कश्मीर सिंह ठाकुर, आशा कुुमारी, इंदु, कुलदीप सिंह, उमेेेश ठाकुर, प्रताप सकलानी, मीना, एसडीएम मनीष चौधरी, जौंकी राम भाटिया, गोपाल, दीपक गर्ग, विजय चौधरी, करतार धीमान, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed