फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In Sundernagar, the doctor slapped the patient, know the whole thing...

सुंदरनगर में डॉक्टर ने मरीज को जड़े थप्पड़, जानिये पूरी बात...

Tue, 31 May 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
In Sundernagar, the doctor slapped the patient, know the whole thing...
सुंदरनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर की एक महिला चिकित्सक पर वृद्ध महिला मरीज को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। वृद्ध महिला के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत की। इस पर निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की जड़ोल पंचायत के ताली गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसकी माता विमला देवी का 13 वर्ष पहले रसौली का ऑपरेशन हुआ था। सोमवार को पेट में ऑपरेशन वाली जगह पर दर्द उठने के कारण वह उन्हें अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

शाम सात बजे इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर को उन्होंने मां की हालत के बारे में बताया। डॉक्टर ने उन्हें 13 साल पहले हुए ऑपरेशन की रिपोर्ट लाने को कहा। इस पर उन्होंने बताया कि रिपोर्ट नहीं है। ऐसा सुनते ही ताव में आई महिला डॉक्टर ने मां को तीन थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद सहमी मां की तबीयत और खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मां और उन्होंने डॉक्टर के साथ कोई बदतमीजी भी नहीं की। मनोज कुमार ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से सारी घटना का पता लगाया जा सकता है। घटनाक्रम के बाद वह मां को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मामले में दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद

...
खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
1100 नंबर के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में पूरी तरह से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. चमन सिंह ठाकुर, प्रभारी नागरिक अस्पताल सुंदरनगर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed