फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In protest against UPS, the workers wore black badges and completed their work

Mandi News: यूपीएस के विरोध में कर्मियों ने काले बिल्ले लगा निपटाए काम

Wed, 02 Apr 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 02 Apr 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
In protest against UPS, the workers wore black badges and completed their work
उपायुक्त मंडी को प्रधानमंत्री ने नाम ज्ञापन सौंपते कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि। -संवाद
मंडी। देशभर में एक अप्रैल से लागू यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के खिलाफ नई पेंशन स्कीम और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार को कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर कार्यालयों में कामकाज निपटाया। इसके बाद महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में उपायुक्त मंडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कर्मियों ने यूपीएस को स्वीकार न करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई और ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली की मांग की। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि इस नई योजना से कर्मचारियों को सुरक्षित पेंशन की गारंटी नहीं मिल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से एनएसडीएल में जमा 12,000 करोड़ रुपये की राशि जल्द राज्य सरकार और कर्मचारियों को लौटाने की भी मांग की।
विज्ञापन

महासंघ ने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने की अपील की है। ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कोई फैसला नहीं लिया गया तो नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) की ओर से 1 मई 2025 को जंतर-मंतर दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लेख राज, पूर्व जिला अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर, राज्य सलाहकार कन्हैया राम सैनी, राज्य सचिव नसीब सिंह, पधर ब्लॉक अध्यक्ष कश्मीर ठाकुर, सदर ब्लॉक कोषाध्यक्ष हरि किशन समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed