{"_id":"580f5b004f1c1b057fbc2218","slug":"in-old-mandi-one-died-in-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी मंडी के पास बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी मंडी के पास बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत
मंडी
Updated Tue, 25 Oct 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राज मार्ग पर पुरानी मंडी के पास खाई में गिरी बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर के पुरानी मंडी के त्रिलोकीनाथ मंदिर के पास पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर मंगलवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक होने पर मंडी जोनल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह बाइक संख्या एचपी33ए-7247 पुरानी मंडी के त्रिलोकीनाथ मंदिर के पास अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। जो भ्यूली से चौहाटा बाजार की ओर आ रहे थे। सुबह के समय सैर कर रहे लोगों ने नाले में बाइक के साथ तीन युवकों के गिरे होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर उपचार के लिए युवकों को मंडी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही मैगल गांव निवासी दुष्यंत (18) पुत्र किशोर कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि रिंपू दबन (24) पुत्र शशिभूषण निवासी मोती बाजार और अक्षत (18) पुत्र कपिल मोदगिल निवासी समखेतर बाजार गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल रिंपू दबन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीनों युवक सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर भ्यूली से चौहाटा बाजार की ओर आ रहे थे कि अचानक उनकी बाइक त्रिलोकीनाथ के पास अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की छानबीन जांच अधिकारी भक्त राम कर रहे हैं। इस हादसे से पूरे मंडी शहर में शोक की लहर है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।