{"_id":"69541f6cedf6cb159d03617a","slug":"in-gwali-women-collected-dry-waste-from-house-to-house-mandi-news-c-90-1-mnd1001-181050-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ग्वाली में महिलाओं ने घर-घर से सूखा कचरा किया एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ग्वाली में महिलाओं ने घर-घर से सूखा कचरा किया एकत्रित
विज्ञापन
पधर (मंडी)। द्रंग विकास खंड की ग्राम पंचायत ग्वाली में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया। अभियान में महिला मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
अभियान के दौरान ग्वाली पंचायत के अंतर्गत आने वाले चतरील, मुलसू, सरवाला एवं ग्वाली महिला मंडलों की सदस्यों ने घर-घर जाकर सूखे कचरे का संग्रहण किया। इसके साथ ही ग्वाली बाजार क्षेत्र, विद्यालय परिसर तथा उसके आसपास फैले प्लास्टिक, बोतलें, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट को एकत्र किया गया। वनरक्षक राम कृष्ण एवं अनिल कुमार ने भी अभियान में सहयोग किया।
पंचायत प्रधान सुनील डोगरा ने बताया कि पंचायत ने यह निर्णय लिया है कि अब महिला मंडलों की सदस्य नियमित रूप से घर-घर से सूखा कचरा एकत्र कर पंचायत घर में जमा करेंगी। इस कचरे को पंचायत के माध्यम से अधिकृत कचरा संयंत्र भेजा जाएगा। भविष्य में यदि कोई खुले में गंदगी फेंकते हुए पकड़ा जाता है तो उसका चालान कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता फाउंडेशन की अध्यक्ष किरण चौहान एवं नवीन पाल सिंह ने बताया कि कचरे का सही पृथक्करण एवं रिसाइक्लिंग न केवल प्रदूषण को कम करता है, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संवाद