फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   in five month one hundred seventy three died in road accident

पांच माह में 173 सड़क हादसे, 73 की मौत, 434 घायल

Fri, 03 Jun 2016 10:23 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 03 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
in five month one hundred seventy three died in road accident
मंडी में पत्रकारों को संबोधित करते आईजी अजय यादव - फोटो : अमर उजाला

मंडी। जिला मंडी में पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों, मादक पदार्थों की तस्करी और महिला क्राइम के मामलों का ग्राफ बढ़ रहा है। पांच माह के भीतर ही जिले में 173 दुर्घटनाओं में 73 लोग जान गंवा चुके हैं। जबकि 434 लोग घायल हुए हैं। गत वर्ष 129 हादसों में 38 लोगों की मौत हुई और 215 घायल हुए। सेंट्रल जोन मंडी के आईजी अजय कुमार यादव ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने और महिला के साथ घरेलू हिंसा और मारपीट की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन



     शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में आईजी अजय कुमार यादव ने कहा कि समाज को अपराध मुक्त बनाना है, जोकि एक चुनौती पूर्ण है। उन्होंने पुलिस की कार्य कुशलता को देखने के लिए पुलिस थानों और चौकियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मात्र कमियां ढूंढना मकसद नहीं है। बल्कि कम्युनिकेशन को बढ़ाना है। जिला मंडी में सड़क हादसे, एनडीपीएस और महिला क्राइम का ग्राफ गत वर्ष की तुलना में बढ़ा है। महिला क्राइम बढ़ने का दूसरा पहलू यह भी है कि अब महिलाओं अपने साथ हो रही हिंसा के खिलाफ आगे आ रही हैं।
विज्ञापन



   महिला क्राइम को शून्य करने की दिशा में पुलिस काम कर रही है। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रिवेंशन एक्ट के तहत कार्रवाई बढ़ाई जाए। एनडीपीएस एक्ट के मामले भी बढ़े हैं। चालू वित्त वर्ष जनवरी से मई माह तक एनडीपीएस एक्ट के 77 मामले दर्ज किए गए। जिसमें 96 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 34.77 किलोग्राम चरस बरामद की गई। 48 ग्राम हीरोइन पकड़ी गई। गत वर्ष 58 मामलों में 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस को सूचनाओं का आदान प्रदान करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर, एएसपी कुलभूषण वर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed