{"_id":"60d6115b8ebc3e7ce75b843a","slug":"in-barot-tourists-are-playing-in-the-uhl-river-mandi-news-sml3748113114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोट में ऊहल नदी में अठखेलियां कर रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोट में ऊहल नदी में अठखेलियां कर रहे सैलानी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पर्यटन स्थल बरोट में शानन परियोजना की रेजरवायर से कुछ ही दूरी पर ऊहल नदी में सैलानी जान जोखिम में डाल कर अठखेलियां कर रहे हैं। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग उठाई है। मौज मस्ती के चक्कर में सैलानी पानी के तेज बहाव को हल्के में ले रहे हैं। यहां सेल्फी के चक्कर में जान पर आफत बन सकती है। यहां कई संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगे हैं।
पर्यटकों की भीड़ के बावजूद बरोट में पुलिस की गश्त नहीं हो पाई है। पर्यटकों को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी स्थापित नहीं हो पाए हैं। सेल्फी के चक्कर में कई पर्यटक हादसे का शिकार हो चुके हैं। बावजूद सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। मौज मस्ती के लिए पहुंच रहे पर्यटक भी एहतियात बरतने को लेकर लापरवाह बने हुए हैं।
...
पर्यटन स्थल बरोट में ऊहल नदी के तेज बहाव के बीच पर्यटकों की अठखेलियां करने की सूचना मिली है। एहतियातन पुलिस की पेट्रोलिंग को बढ़ाया जाएगा। ऊहल नदी में पर्यटकों के प्रवेश न करने के चेतावनी बोर्ड भी जल्द स्थापित हों इसके लिए वहां के पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
-लोकेंद्र नेगी, डीएसपी पधर
000