{"_id":"60fefb108ebc3e584b26e425","slug":"in-baba-bhootnath-temple-shivling-was-adorned-with-laddoos-mandi-news-sml3782474167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा भूतनाथ मंदिर में शिवलिंग पर लड्डुओं से किया गया शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा भूतनाथ मंदिर में शिवलिंग पर लड्डुओं से किया गया शृंगार
विज्ञापन
मंडी के भूतनाथ मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार को आराध्यदेव बाबा भूतनाथ का लड्डुओं से किया शृं
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी में शिवलिंग पर पहली बार 56 किलो लड्डुओं से शृंगार किया गया। अनोखे रूप में शृंगार देखकर बाबा भूतनाथ मंदिर में सेल्फी लेने वाले श्रद्धालुओं का देरशाम तक तांता लगा रहा। सावन माह का दूसरा सोमवार होने के चलते खीर का प्रसाद भी बांटा गया।
मंदिर में सुबह से रिमझिम बारिश के बीच बाबा के दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इसके साथ ही एकादश रुद्र मंदिर में ओम नम: शिवाय का जाप और लंगर की व्यवस्था 14 जुलाई से जारी है। यह 14 अगस्त तक चलेगी।
छोटी काशी के महामृत्युंजय मंदिर, नील कंठ महादेव, कामेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, अर्द्धनारीश्वर, त्रयंकेश्वर, शिवशंभू, पीपलेश्वर और अन्य मंदिरों में जलाभिषेक कर बिल्ब पत्र, दूध, फल और फूल चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि सोमवार को पहली बार लड्डुओं से शृंगार किया गया। इस दौरान 56 किलो लड्डुओं का शृंगारकर बाबा को भोग लगाया गया।