{"_id":"6973b7e991c7dbb1fc09bfc0","slug":"improvement-in-the-facilities-of-the-special-ward-of-regional-hospital-mandi-increase-in-fees-mandi-news-c-90-1-ssml1045-183549-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकारों ने युवाओं के लिए नहीं बनाई दीर्घकालिक नीति : डॉ. सिकंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकारों ने युवाओं के लिए नहीं बनाई दीर्घकालिक नीति : डॉ. सिकंदर
Fri, 23 Jan 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
मंडी। युवा भारत मंडी के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में युवाओं के लिए न तो कोई दीर्घकालिक नीति बनाई गई और न ही उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कोई ठोस दृष्टिकोण रहा। वर्तमान में मोदी सरकार युवाओं को नेतृत्व, कौशल विकास और राष्ट्रवाद से जोड़ने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है।
युवा भारत मंडी द्वारा आयोजित युवा कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद तथा माय युवा भारत की जिला प्रभारी भारती मोंगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि मेरा युवा भारत के माध्यम से आयोजित अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति नहीं बल्कि संस्कार, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की राजनीति करती है।