{"_id":"674ff98454b06e74420ccd5b","slug":"importance-of-disability-day-explained-in-crc-mandi-news-c-90-1-ssml1025-141843-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीआरसी में बताई दिव्यांगता दिवस की महत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीआरसी में बताई दिव्यांगता दिवस की महत्ता
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण केंद्र (सीआरसी) सुंदरनगर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीआरसी के प्रोस्थेटिस्ट सह ऑर्थोटिस्ट जितेंद्र कुमार देव ने दिवस की प्रासंगिकता एवं दिव्यांगजनों के सफल समावेशन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संस्थान के पुनर्वास अधिकारी डॉ. प्रियदर्शी मिश्र ने इस दिवस की महत्ता और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर प्रकाश डाला।
विशेष शिक्षा (बौद्धिक दिव्यांगता) के प्रवक्ता डॉ. दया रानी और सहायक शैलेश कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। इस उपलक्ष्य पर 32 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के माध्यम से विभिन्न सहायक अनुकूलित उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के करीब 300 प्रशिक्षु उपस्थित रहे। संवाद