{"_id":"6a71d5089149d6abb401a25e","slug":"impact-of-heavy-rain-persists-50-roads-remain-closed-and-35-transformers-are-out-of-order-in-the-district-mandi-news-c-90-1-mnd1001-207698-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भारी बारिश का असर बरकरार, जिले में 50 सड़कें अभी बंद, 35 ट्रांसफार्मर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भारी बारिश का असर बरकरार, जिले में 50 सड़कें अभी बंद, 35 ट्रांसफार्मर ठप
विज्ञापन
सबसे अधिक 42 सड़कें सराज उपमंडल में हैं बंद
सभी पेयजल योजनाएं सामान्य रूप से संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में भारी बारिश के बाद जनजीवन अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। जिले की 50 सड़कें अब भी यातायात के लिए बंद हैं। इनमें सबसे अधिक 42 सड़कें सराज उपमंडल में, छह थलौट, एक सुंदरनगर और एक जोगिंद्रनगर में बंद है। गोहर उपमंडल की सभी सड़कें बहाल कर दी गई हैं। बंद सड़कों में 49 ग्रामीण सड़कें और एक एमडीआर सड़क शामिल है, जबकि सभी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग यातायात के लिए खुले हैं।
बारिश के कारण जिले में 35 विद्युत ट्रांसफार्मर भी बंद हैं। इनमें 34 मंडी उपमंडल और एक जोगिंद्रनगर में है। गोहर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो चुकी है। वहीं जिले की सभी पेयजल योजनाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने संबंधित विभागों को बंद सड़कों और बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।