{"_id":"6947d422db61dd3358009a41","slug":"iit-volunteers-spruce-up-the-padhar-area-mandi-news-c-90-1-ssml1025-180079-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईआईटी स्वयं सेवियों ने संवारा पधर क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईआईटी स्वयं सेवियों ने संवारा पधर क्षेत्र
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पर्यावरण एवं स्वच्छता कमेटी द्रंग और स्थानीय पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में आईआईटी कमांद के स्वयंसेवियों ने चार दल बनाकर पधर बाजार और आसपास के घरों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कूड़े को निर्धारित स्थानों पर डालने और नालों में गंदगी न फेंकने की अपील की गई। इसके बाद पधर चौक व साथ लगते नाले में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। स्वयं सेवियों, महिला मंडल और पंचायत प्रतिनिधियों ने जंगल क्षेत्र में फैली पॉलिथीन, प्लास्टिक बोतलें, रैपर व अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र की।
एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने कहा कि ऐसे अभियानों से न केवल स्वच्छता बढ़ती है, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। बीडीओ पधर विनय चौहान ने आमजन से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ प्राकृतिक क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने में सहयोग करें। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान रीना और सदस्य, आईआईटी के विद्यार्थी, पंचायत प्रधान हेमंत, गवाली पंचायत प्रधान सुनील मौजूद रहे। संवाद