{"_id":"67bafed675e6c6e04604d7a8","slug":"ignou-will-honor-balhs-sunishka-with-gold-medal-mandi-news-c-90-1-mrt1064-148716-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बल्ह की सुनिष्का को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेगा इग्नू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बल्ह की सुनिष्का को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेगा इग्नू
विज्ञापन
मंडी। बल्ह उपमंडल के कुम्मी गांव की मेधावी छात्रा सुनिष्का गुप्ता को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा।
सुनिष्का गुप्ता को यह गोल्ड मेडल स्नातक स्तर के कार्यक्रम मनोविज्ञान (ऑनर्स) विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सुनिष्का गुप्ता को गोल्ड मेडल के लिए चयनित होने की सूचना भेजी है।
सुनिष्का गुप्ता के पिता डीपी गुप्ता ने बताया कि गोल्ड मेडल नई दिल्ली में पांच मार्च को इग्नू परिसर में होने वाले 38वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। सुनिष्का गुप्ता वर्तमान में मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में मानसिक स्वास्थ्य की पढ़ाई करेंगी। गोल्ड मेडल के लिए चयन होने पर सुनिष्का ने गांव के साथ-साथ मंडी जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। संवाद