फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If there is power failure at night, wait till morning

Mandi News: रात को बिजली गुल तो सुबह तक करें इंतजार

Sat, 18 Jan 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
If there is power failure at night, wait till morning
विद्युत उपमंडल नगवाईं बिजली बोर्ड कार्यालय के गेट पर रात के समय लटका ताला।
नगवाईं (मंडी)। स्नोर घाटी के घरों को जगमगाने वाला विद्युत उपमंडल नगवाईं स्टाफ की कमी की मार झेल रहा है। आलम यह है कि नगवाईं विद्युत उपमंडल में केवल दिन की शिफ्ट में ही कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं। स्टाफ की कमी के कारण नाइट शिफ्ट में कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं होता। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारी की ड्यूटी सुबह नौ बजे से लेकर पांच बजे तक रहती है। इसके बाद यदि कहीं पर कोई खराबी आ जाए तो सब कुछ रामभरोसे ही होता है। इन दिनों सर्दियों के मौसम में हीटर आदि चलने के कारण अकसर कई क्षेत्रों में रात के समय फ्यूज आदि उड़ जाते हैं। इससे लोगों को सर्द रातों में ठिठुरना पड़ता है। बच्चों की परीक्षाएं भी सिर पर हैं और बिजली जाने पर उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कार्यालय में छह पद जेई के हैं, जिसमें दो खाली हैं। मात्र छह ही लाइनमैन तैनात हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल नगवाईं में रात के समय मरीज आते रहते हैं, लेकिन बिजली न हो तो दिक्कतें बढ़ जाती हैं। बीते दिनों भी करीब आठ बजे के आसपास टेलीफोन एक्सचेंज के पास कुछ घरों में बिजली गुल हो गई तो वह सुबह नौ बजे ही बहाल हो पाई। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रात को जब कुछ लोग बिजली बोर्ड कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे तो गेट पर ताला लटका मिला। बीते शुक्रवार सायं छह बजे बिजली गुल होने पर लोग काफी परेशान रहे। क्षेत्र के अरुण, मनोज कुमार, चांदनी, आस्था, अजय आदि ने बिजली बोर्ड और सरकार से मांग की है कि विद्युत उपमंडल नगवाईं में रात्रि सेवा में भी कर्मचारी तैनात किए जाएं, ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
स्टाफ की कमी के कारण नाइट शिफ्ट नहीं हो पा रही है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
-बालकृष्ण वर्मा, सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड नगवाईं
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed