फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If the water problem is not resolved, we will launch a protest.

Mandi News: पानी की समस्या का हल न हुआ तो करेंगे आंदोलन

Tue, 21 Jul 2026 05:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
If the water problem is not resolved, we will launch a protest.
सलापड़ कॉलोनी के खुराहल क्षेत्र में गहराया संकट
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जलसक्ति विभाग के सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत सलापड़ कॉलोनी के खुराहल क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार राणा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मोहित ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान रजनीश ठाकुर, उपप्रधान हंस राज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने मांग की कि तोगड़ा प्राकृतिक पेयजल योजना को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। यह योजना प्राकृतिक जल स्रोत पर आधारित है। 2-3 वर्षों से यह योजना बंद पड़ी है, जिससे दोनों गांवों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। नेरी-डोहरा-स्योग-स्टेरन पेयजल योजना के कार्य में तेजी लाने की मांग की जिससे स्योग, स्टेरन और खुराहल के लोगों को जल्द राहत मिल सके। इन योजनाओं के लिए आवश्यक पाइप और अन्य सामग्री उपलब्ध करवाकर लंबित कार्य प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं। ग्रामीणों ने विभाग को 15 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनहित में आगे की रणनीति अपनाने को बाध्य होंगे। सहायक अभियंता दिनेश कुमार राणा ने बताया कि ग्रामीणों की जल समस्या का हल जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed