फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If the fencing was not removed from the private land, the pregnant woman was forced to sit on a chair and taken home one and a half km

निजी जमीन से बाड़बंदी नहीं हटाई तो मजबूरन प्रसूता को कुर्सी पर बैठाकर डेढ़ किमी पहुंचाया घर

Mon, 21 Nov 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
If the fencing was not removed from the private land, the pregnant woman was forced to sit on a chair and taken home one and a half km
नगर निगम मंडी के सन्यारड़ वार्ड में व्यक्ति द्वारा सड़क पर की गई बाड़बंदी संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। सनयाहरड वार्ड में हाउसिंग बोर्ड के पास निजी जमीन से जोल गांव के लिए एंबुलेंस न जाने देने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि जच्चा-बच्चा को लेकर एंबुलेंस जिस रास्ते उसे घर छोड़ने जा रही थी, उस जमीन को निजी होने का दावा कर एक व्यक्ति ने वहां बाडबंदी की थी। काफी मिन्नतें करने पर जब व्यक्ति एंबुलेंस के लिए बाड़ हटाने के लिए नहीं माना तो परजिनों को मजबूरन प्रसूता को कुर्सी पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर उबड़खाबड़ रास्ते से घर पहुंचाना पड़ा। कुछ लोगों का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। लेकिन सदर थाना और पुलिस चौकी में इस तरह कोई शिकायत न आने की बात कही गई है।
पार्षद वीरेंद्र आर्य ने कहा कि कि ऐसा मामला सामने आया है। एसडीएम रीतिका जिंदल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मामला सोशल मीडिया में समाने आने के बाद स्थानीय लोग रास्ता रोकने वाले व्यक्ति पर नाराजगी जता रहे हैं। प्रसूता के सास संध्या ने कहा कि प्रसव पीड़ा के चलते महिला को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन

यहां शनिवार को उसने सीजेरियन से बच्ची को जन्म दिया। सोमवार को जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें एंबुलेंस से घर लाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में बाड़ लगने के कारण यह आगे नहीं जा पाई। महिला के परिजनों ने व्यक्ति से बाड़ हटाने के लिए मिन्नतें कीं। करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस में बैठे रहने से महिला की तबीयत बिगड़ गई इसके बावजूद उसका दिल नहीं पसीजा। मजबूरन परिजनों को वहां से एक किलोमीटर पीछे हट कर महिला को कुर्सी पर बैठा कर घर पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस रोड की एनओसी
महिला की सास के अलावा सगे-संबंधियों विपिन कुमार और किशोर कुमार ने बताया कि सड़क को बोर्ड ने 10-12 वर्ष पहले एंबुलेंस रोड के लिए एनओसी दी है। यह गांव के लिए एक मात्र रास्ता है। यदि कोई ग्रामीण देर रात बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल पहुंचाने और गृह निर्माण सामग्री लाने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करना पड़ता है।

यह भी आरोप है कि आठ माह पहले ही आरोपी व्यक्ति ने यहां जमीन खरीदी है। वह सड़क को भी अपनी मलकीयत भूमि बता रहा है। पहले भी उसने रास्ता बंद किया था। उस वक्त प्रशासन के हस्तक्षेप करने से इसे बहाल करवा दिया था। अब दोबारा उसने रास्ता बंद कर दिया है।

नगर निगम मंडी के सन्यारड़ वार्ड में एंबुलेंस में बैठी प्रस्तुता महिला व परिजन  संवाद

नगर निगम मंडी के सन्यारड़ वार्ड में एंबुलेंस में बैठी प्रस्तुता महिला व परिजन संवाद- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed