{"_id":"67defedb07ad3253bd0c91c5","slug":"i-ordered-food-for-three-people-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151248-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तीन लोगों का खाना किया था ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तीन लोगों का खाना किया था ऑर्डर
विज्ञापन
मंडी। पुलघराट में गोलीकांड से पहले बाइक सवार दो आरोपियों ने तीन लोगों का खाना ऑर्डर किया था। ढाबे के अंदर और बाहर आरोपियों ने करीब एक घंटा बिताया। आरोपियों के ढाबा में पहुंचने पर ढाबा पर चार लोग खाना खा रहे थे। घटना से पहले ये सभी चले गए थे।
शनिवार को पुलिस ने घटना को लेकर ढाबा में आरोपियों के आने पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा पहले आए लोगों से भी बातचीत की। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर तथ्य जुटाए। अभी तक इस मामले में बाइक का नंबर तक ट्रेस करने में सफल नहीं हो पाई है।
ढाबा में सीसीटीवी लगा हुआ है, लेकिन घायल प्रदीप गुलेरिया के अनुसार शातिर सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए हैं। यदि डीवीआर पुलिस के हाथ लगती तो काफी सुराग मिल सकते थे। पुलिस डीवीआर साथ ले जाने के तथ्य का भी सत्यापन कर रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक और दो सवार दिख रहे हैं। घायल के दिए गए ब्यौरे और समय के अनुसार ही सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना में कितने आरोपी शामिल हैं और घटना के कारण क्या हैं और कैसे घटना हुई, इसे लेकर सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। संवाद