फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Husband and wife lose in Drang's Bah, couple wins in Navani

Mandi News: द्रंग के बह में पति-पत्नी हारे, नवाणी में दंपत्ती की जीत

Thu, 28 May 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife lose in Drang's Bah, couple wins in Navani
नवाणी पंचायत की प्रधान बबली देवी व उनके पति उप प्रधान  मदन लाल चुनाव जीतने के बाद अपने समर्थकों
चंदेश में भादरू राम एक मत से जीते, खलाणू वार्ड में नोटा भारी
विज्ञापन

घरवासड़ों में बहू ने ससुर को हराया
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। कहीं पति-पत्नी दोनों को हार का सामना करना पड़ा तो कहीं दंपती ने एक साथ जीत दर्ज कर पंचायत की कमान संभाल ली।
द्रंग विकास खंड की बह पंचायत में सेवानिवृत्त वन अधिकारी पीर सहाय उपप्रधान पद का चुनाव हार गए। उनकी पत्नी गीता देवी भी प्रधान पद का चुनाव नहीं जीत सकीं। पीर सहाय निवर्तमान प्रधान थे और विकास कार्यों के दम पर दोबारा मैदान में उतरे थे, लेकिन इस बार दंपती को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तहसील बलद्वाड़ा की नवाणी पंचायत में पति-पत्नी दोनों ने चुनावी जंग जीत ली। बबली देवी पंचायत प्रधान बनीं, जबकि उनके पति मदन लाल उपप्रधान चुने गए। मदन लाल इससे पहले पंचायत प्रधान रह चुके हैं। बबली देवी ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए जीत दर्ज की। घरवासड़ा पंचायत में वार्ड सदस्य पद के चुनाव में बहू अपने ससुर पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलाणू वार्ड नंबर-दो में मुकाबला बेहद कांटे का रहा। यहां रोहित कुमार ने 173 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि दीवान चंद को 172 मत मिले। नोटा को भी तीन वोट पड़े, जिसने हार-जीत के अंतर को और रोचक बना दिया। ग्राम पंचायत चुक्कू में प्रधान पद पर चंद्रकला ने महज दो वोटों से जीत हासिल की। वहीं सरकाघाट क्षेत्र की गाहर पंचायत के चंदैश वार्ड में भादरू राम एक वोट से वार्ड सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed