फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hundreds of primary teachers will protest in Mandi tomorrow.

Mandi News: मंडी में कल गरजेंगे सैकड़ों प्राथमिक शिक्षक

Fri, 27 Feb 2026 04:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of primary teachers will protest in Mandi tomorrow.
क्लस्टर सिस्टम का शिक्षक करेंगे विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। सैकड़ों प्राथमिक शिक्षक एक मार्च को क्लस्टर सिस्टम के विरोध, एचटी, सीएचटी व बीईईओ की शक्तियां बहाल करने, प्राथमिक शिक्षा से छेड़छाड़ बंद करने आदि मांगों को लेकर जिला मुख्यालय मंडी में हल्ला बोलेंगे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ मंडी के अध्यक्ष बाबू राम कौंडल ने बताया कि रैली में जिले के सभी 25 खंडों के शिक्षक हिस्सा लेंगे। प्राथमिक शिक्षक प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग की अनदेखी से मायूस है, जिसके चलते शिक्षकों में आक्रोश है। यह रैली प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय जेल रोड से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय परिसर तक निकाली जाएगी। जेबीटी के खाली पद जल्द भरने, नर्सरी टीचर्स के खाली पद भरने व प्राथमिक शिक्षक संघ से वार्ता जल्द करने की मांगें भी शामिल हैं। रैली के बाद प्रदेश सरकार व विभाग ने संघ की मांगों को अनदेखा किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed