फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC employees staged a protest over their demands.

Mandi News: एचआरटीसी कर्मचारियों ने मांगाें को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 11 Jun 2026 06:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:31 AM IST
विज्ञापन
HRTC employees staged a protest over their demands.
जोगिंद्रनगर/सरकाघाट। (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक और अन्य कर्मचारियों ने बुधवार को सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में प्रदर्शन कर लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने नाइट ऑफ, एरियर, वर्दी भत्ता और अन्य लंबित भत्तों का भुगतान शीघ्र करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकाघाट में हिमाचल प्रदेश निगम ड्राइवर यूनिट के राज्य उपाध्यक्ष जीवन राणा की अध्यक्षता में गेट मीटिंग आयोजित की गई। वहीं जोगिंद्रनगर बस स्टैंड में चालक और परिचालकों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। चालक महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि बीते छह वर्षों से लंबित मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेशभर में चार हजार से अधिक चालक-परिचालकों के नाइट ऑफ मद में सौ करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां लंबित हैं। जबकि करोड़ों रुपये का एरियर भी अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

परिचालक महासंघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ रही हैं। एचआरटीसी धर्मशाला डिवीजन के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि चालक-परिचालकों की मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed