फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus wheels lock up; queue of vehicles stretches for two kilometers.

Mandi News: एचआरटीसी बस के पहिये जाम, दो किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार

Wed, 26 Aug 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus wheels lock up; queue of vehicles stretches for two kilometers.
जोगिंद्रनगर सरकाघाट सड़क पर एचआरटीसी की बस में तकनीकी खराबी आने के कारण लगा जाम। संवाद
करीब एक घंटे तक थमी रही यातायात की रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर मंगलवार देर शाम करीब पांच बजे एचआरटीसी की बस में तकनीकी खराबी आने से करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के समीप बीच सड़क पर बस के अचानक खराब हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया।
यातायात बाधित होने से शैक्षणिक संस्थानों से लौट रहे विद्यार्थियों तथा सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों सहित शहर पहुंचे सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएसी मार्केट, गरोडू और मंदिर सड़क के साथ बस स्टैंड से निगम व निजी बसों की आवाजाही भी प्रभावित रही। हाईवे पर पैदल चलना तक मुश्किल होने के कारण स्थानीय पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शशांक ने बताया कि एचआरटीसी की बस स्थानीय बस स्टैंड से सरकाघाट सड़क किनारे स्थित कर्मशाला की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह मुख्य बाजार में सड़क के बीच खड़ी हो गई। बताया कि मौके पर ही बस की मरम्मत कर उसे कर्मशाला भेज दिया गया। वहीं, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि बस खराब होने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस जवानों को मौके पर तैनात किया गया और यातायात बहाल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed