फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus breaks down midway; passengers stranded.

Mandi News: फिर बीच रास्ते रुक गई एचआरटीसी की बस, यात्री परेशान

Sun, 05 Jul 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus breaks down midway; passengers stranded.
विशेषकर स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को करना प़ड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के जोगिंद्रनगर डिपो की बस शनिवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में ही बंद हो गई। यह बस जोगिंद्रनगर–मकरीड़ी–तरयांबली–गोंथाला–कोलंग खुड्डी रूट पर चल रही थी। बस के अचानक खराब हो जाने से खुड्डी, कोलंग और तरयांबली पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों, विशेषकर स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस रूट पर आए दिन बसों के खराब होने की समस्या आम हो गई है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों के लोग लगातार प्रभावित हो रहे हैं।

तरयांबली ग्राम पंचायत की प्रधान रजनी ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी जोगिंद्रनगर को शिकायत सौंप दी गई है। साथ ही ट्रैफिक इंचार्ज और अड्डा इंचार्ज से इस रूट पर बेहतर स्थिति वाली बस उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी आग्रह किया है कि प्रदेश में बसों की जर्जर हालत को देखते हुए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed