{"_id":"6922043166866f2e100ea584","slug":"how-to-stay-safe-from-cyber-fraudsters-mandi-news-c-90-1-ssml1045-177081-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: साइबर ठगों से सावधान रहने के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: साइबर ठगों से सावधान रहने के तरीके बताए
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की चंदेश शाखा की ओर से शनिवार को गाहर में नाबार्ड के सौजन्य से एक वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक कुलदीप कुमार ने की। शिविर में उपस्थित लोगों को आय, व्यय, बजट, बचत, ऋण, बीमा, निवेश, पेंशन, वित्तीय योजना, डिजिटल लेनदेन, एटीएम सहित विभिन्न वित्तीय सेवाओं और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
बैंक की ओर से प्रतिभागियों को साइबर ठगी और बैंक धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए गए। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसे सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, बचत और ऋण से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। संवाद