{"_id":"68ab557f385fabcc4c0ad26d","slug":"houses-in-maasad-village-are-unsafe-due-to-land-subsidence-mandi-news-c-90-1-mrt1064-167046-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मासड़ गांव में जमीन धंसने से मकान असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मासड़ गांव में जमीन धंसने से मकान असुरक्षित
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मासड़ के मासड़ गांव में केशव ठाकुर का घर जमीन धंसने के कारण असुरक्षित हो गया है। शनिवार रात को गांव में भारी बारिश से जमीन धंसना शुरू हो गई थी। घर में दरारें आता देख केशव का पूरा परिवार घबरा गया और डर के साए में रात गुजारी।
सुबह जब देखा तो पाया कि घर के पास वाली जमीन बारिश के कारण धंस गई है। इस कारण घर पूरी तरह से असुरक्षित हो गया। गांव वाले भी सूचना मिलने पर केशव के घर आए और मदद शुरू की। ग्रामीणों ने केशव के घर का सारा सामान निकालकर अपने घरों पर सुरक्षित रख लिया है।
स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि केशव का बेटा सेना में तैनात है। गांव वालों ने सारे सामान को तो निकाल लिया है लेकिन घर पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है और रहने लायक नहीं बचा है। घर कभी भी ढह सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि केशव ठाकुर को जल्द मदद मुहैया करवाई जाए। संवाद