{"_id":"583866c24f1c1b242413d4c2","slug":"house-on-fire-in-ropdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ी में आग लगने से दोमंजिला स्लेटपोश मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ी में आग लगने से दोमंजिला स्लेटपोश मकान जला
मंडी
Updated Fri, 25 Nov 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत रोपड़ी में दो मंजिला स्लेटपोश मकान में आग लगने से चार कमरे राख हो गए। आग लगने से घर के अंदर रखा अनाज, जेवर, इमारती लकड़ी, कपड़े आग की भेंट चढ़ गए। बताया जा रहा है कि प्रभावित परिवार की पांच लाख के लगभग संपत्ति आग से राख हो गई है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हलका पटवारी ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान छवि चंदेल ने कहा कि मकान सड़क से दूर होने के कारण फायर ब्रिगेड भी मकान तक नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने बचाव कार्य करते हुए कड़ी मेहनत कर मकान से सटी गौशाला को आग से बचा लिया। लेकिन, आग इतनी भीषण थी कि मकान के चारों कमरे सामान सहित राख हो गए। शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब रमेल कुमार पुत्र बंसी राम गांव रोपड़ी के घर से लोगों ने आग की लपटें निकलती हुई देखीं।
विज्ञापन
आग लगने के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर से कुछ ही दूरी पर खेतों में काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को सूचित किया। तीन घटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, घर के अंदर रखी इमारती लकड़ी, अनाज, जेवर और अन्य सामान जलने से नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी हलका मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार पवन शर्मा ने बताया कि पटवारी ने नुकसान का आकलन कर लिया है। रिपोर्ट मिलते ही प्रभावित परिवार नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन