{"_id":"57011c434f1c1bff0cc81230","slug":"house-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहला गांव में रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहला गांव में रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ा
मंडी।
Updated Sun, 03 Apr 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
राहला गांव में आग से राख रिहायशी मकान का जायजा लेते पंचायत प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवाईं (मंडी)। क्षेत्र की सेरी चौहटीगढ़ पंचायत के राहला गांव में रविवार सुबह तीन बजे आग लगने से एक रिहायशी मकान राख हो गया। आग से घर और दुकान का सारा सामान जल गया। जिससे करीब दस लाख का नुकसान बताया जा रहा है। आग बुझाने के लिए कुल्लू से फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। नायब तहसीलदार औट हीरा चंद नलवा ने आग की घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राहला गांव में रविवार सुबह करीब तीन बजे टहल सिंह के डेढ़ मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। मकान में डोले राम की दुकान भी थी। आग लगने पर आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक पूरा मकान और सामान जल कर राख हो गया था।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चौहटीगढ़ के प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि राहला में टहल सिंह का डेढ़ मंजिला मकान आग से जल गया है। मकान में डोले राम की दुकान का सारा सामान जल गया। घटना के समय डोले राम का परिवार किसी रिश्तेदार के घर गया था।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत प्रधान प्रेम सिंह तथा उपप्रधान हरीश ठाकुर ने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इलाका पटवारी रोपा अश्वनी कुमार ने बताया कि आग में टहल सिंह का मकान तथा दुकानदार डोले राम की बिजली की मोटरें तथा अन्य सामान जल गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है।