फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   House listing data is extremely important: RK Pruthi

मकान सूचीकरण का डाटा अत्यंत महत्वपूर्ण : आरके प्रुर्थी

Fri, 13 Mar 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
House listing data is extremely important: RK Pruthi
जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए मंडी में दूसरे बैच का प्रशिक्षण आरंभ
विज्ञापन

जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य देश के अधिकांश क्षेत्रों में फरवरी और मार्च 2027 में होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जनगणना-2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारियों के तहत मंडी के डीआरडीए सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच का प्रशिक्षण वीरवार को आरंभ हुआ। शुभारंभ मंडलायुक्त आरके प्रुथी ने किया। उपायुक्त एवं जिला जनगणना अधिकारी अपूर्व देवगन, एडीएम डॉ. मदन कुमार तथा जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा भी उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त आरके प्रुथी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने जा रहे अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा इसकी बारीकियों को अच्छी तरह समझने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हाउस लिस्टिंग का डाटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इसकी गुणवत्ता जितनी बेहतर होगी, भविष्य की योजना निर्माण प्रक्रिया भी उतनी ही प्रभावी बनेगी। मंडलायुक्त ने बताया कि जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य देश के अधिकांश क्षेत्रों में फरवरी और मार्च 2027 के दौरान किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की गणना कर उसका व्यक्तिगत विवरण एकत्र किया जाएगा। बर्फीले क्षेत्रों में यह कार्य इसी वर्ष सितंबर और अक्तूबर माह में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed