फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   House construction must be completed by December 31, otherwise the outstanding amount will not be paid.

Mandi News: 31 दिसंबर तक पूरा करना होगा गृह निर्माण, अन्यथा नहीं मिलेगी बकाया धनराशि

Sat, 01 Nov 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 01 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
House construction must be completed by December 31, otherwise the outstanding amount will not be paid.
प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के तहत 31 दिसंबर तय की गई है गृह निर्माण पूरा करने की अंतिम तारीख
विज्ञापन

मंडी शहर में इस योजना के तहत 10 प्रतिशत लोगों का गृह निर्माण का कार्य अभी अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रधानमंत्री आवास योजना 1 के तहत शहरी क्षेत्रों में गृह निर्माण करवा रहे लाभार्थियों को 31 दिसंबर से पहले कार्य पूरा करना होगा। ऐसा न करने की सूरत में उन्हें योजना की शेष बकाया राशि नहीं मिल पाएगी।
केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2022 को प्रधानमंत्री आवास योजना 1 को बंद कर दिया था और उसके स्थान पर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 को शुरू किया गया है। 31 मार्च 2022 तक जिन लोगों के मकान स्वीकृत हुए हैं उन्हें अपने घरों के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर 2025 तक का समय दिया है।
विज्ञापन

मंडी शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना 1 के तहत 371 घर स्वीकृत हुए थे। इसमें से 90 प्रतिशत लोगों ने अपने घरों का निर्माण पूरा कर लिया है और इन्हें एनओसी भी जारी कर दी गई है, लेकिन 10 प्रतिशत लोगों का निर्माण कार्य अभी तक लंबित चल रहा है। इन लोगों की एक किश्त भी अभी देय है और यह नियमों के तहत निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर ही दी जाती है। निगम ने इनसे निर्माण कार्य को 31 दिसंबर तक पूरा करने का आग्रह किया है क्योंकि उसके बाद शेष धनराशि की अदायगी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि ने बताया कि लाभार्थी समय रहते लंबित कार्य पूरा करें। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 65 आवेदन आए थे, जिनमें से 58 नए घरों को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि अब योजना के तहत ढाई लाख की धनराशि दी जा रही है। इस योजना असीमित लाभार्थियों के लिए है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र लोगों से आवेदन करने का आग्रह किया है ताकि उन्हें इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed