फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hotel operator alleges murderous assault

Mandi News: होटल संचालक ने लगाया जानलेवा हमला करने के आरोप

Tue, 11 Nov 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hotel operator alleges murderous assault
जोगिंद्रनगर में हत्या के प्रयास मामले में जांच में जुटे पुलिस कर्मचारी। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के सूजा लंबाहार में होटल संचालक ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सोमवार रात को हुई वारदात में घायल को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या के प्रयास के साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे सूजा लंबाहार में किसी बात को लेकर आरोपी कृष्ण ने होटल संचालक के गले पर तेजधार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल को पास के अस्पताल में पहुंचाया। घायल के गले पर 16 टांके लगाए गए हैं। घायल व्यक्ति की पहचान धनवीर (37) निवासी गांव क्योरी डाकघर बीड़ तहसील बैजनाथ के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उधर, डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि जोगिंद्रनगर में हत्या के प्रयास मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

..

नशे में धुत कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में नशे में धुत एक कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। आरोप है कि सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने का प्रयास किया गया। वहीं कार की टक्कर से एक अन्य वाहन को भी क्षति पहुंचाई गई। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि अश्वनी कुमार निवासी पस्सल के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed