फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hospital access road turns into parking area; ambulance movement affected.

Mandi News: अस्पताल मार्ग बना पार्किंग स्थल, एंबुलेंस की आवाजाही प्रभावित

Mon, 13 Jul 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hospital access road turns into parking area; ambulance movement affected.
सकोढी चौक से गणपति मार्ग तक सड़क और फुटपाथ पर खड़े रहते हैं वाहन
विज्ञापन

पुलिस गश्त न होने से धड़ल्ले से पार्क किए जा रहे दोपहिया और चौपहिया वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर का प्रमुख क्षेत्रीय अस्पताल मार्ग दोपहिया और चौपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग का अड्डा बन गया है। सकोढी चौक से गणपति मार्ग तक सड़क और फुटपाथ पर वाहन खड़े रहने से आपातकाल में एंबुलेंस निकालना मुश्किल हो रहा है। पुलिस गश्त और नियमित निगरानी के अभाव में वाहन चालक बेखौफ पार्किंग कर रहे हैं, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और रेफरल मरीजों को अन्य अस्पताल भेजने में देरी हो रही है। अस्पताल के मुख्य गेट पर ऑटो चालकों की मनमानी भी परेशानी बढ़ा रही है। सवारियां उठाने के दौरान ऑटो सड़क पर ही खड़े किए जाते हैं, जिससे कई बार मरीज चोटिल हो जाते हैं। हालांकि स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने नगर निगम की बैठक में इस मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। वरिष्ठ नागरिक सभा के पूर्व प्रधान ओपीडी कपूर, चंपा शर्मा, वरिष्ठ नागरिक रोशन लाल, अनिल शर्मा और पुन्नी देवी ने बताया कि संकरे अस्पताल मार्ग पर सड़क और फुटपाथ दोनों पर अतिक्रमण और पार्किंग के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने पुलिस से सकोढी चौक से अस्पताल मार्ग तक गश्त बढ़ाने, तीन यातायात कर्मियों की तैनाती करने तथा छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के लिए भी निर्धारित समय तय करने की मांग की, ताकि आपातकालीन वाहनों की आवाजाही बाधित न हो। उधर, एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि अस्पताल मार्ग पर पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। फिर भी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस जवानों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed