फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Horticulture Minister visits Tamroh Cluster

Mandi News: बागवानी मंत्री ने किया तमरोह क्लस्टर का दाैरा

Tue, 09 Dec 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Horticulture Minister visits Tamroh Cluster
शिवा परियोजना के अंतर्गत बल्ह में निर्माणाधीन तमरोह कलस्टर का निरीक्षण करते बागवानी मंत्री जगत
मंडी। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को शिवा परियोजना के तहत निर्माणाधीन तमरोह क्लस्टर का निरीक्षण किया। इस क्लस्टर में 18 हेक्टेयर भूमि पर 12,500 जापानी फल के पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे यहां के बागवानों को प्रति वर्ष लगभग 2.50 करोड़ रुपये की आमदनी होने का अनुमान है। अब तक 70 बागवान इस क्लस्टर से जुड चुके हैं और आगामी तीन वर्ष में पौधों पर फल आना प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

मंत्री ने लगभग पूरे क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया और अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बागवानों से अपील की कि वे परियोजना में रुचि लेते हुए सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक बागवानी विद्या प्रकाश, उपनिदेशक संजय गुप्ता सहित क्लस्टर के अध्यक्ष रोशन लाल, कर्म सिंह, रूप सिंह, टेक सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed