{"_id":"6161cf828ebc3e9bb07ac0a3","slug":"honorary-captain-s-wife-hangs-four-including-husband-arrested-mandi-news-sml3866938151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनरेरी कैप्टन की पत्नी ने लगाया फंदा, पति समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनरेरी कैप्टन की पत्नी ने लगाया फंदा, पति समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
द्रंग के मसेरन गांव में शव को आंगन में जलाने के लिए मायका पक्ष अड़ गया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें सम
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। उपमंडल की पाली पंचायत के मसेरन गांव में सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पधर पुलिस ने मृतक महिला के भाई प्रकाश चंद की शिकायत पर मामला दर्ज कर पति, जेठ, जेठानी और ननद को हिरासत में ले लिया है। महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें परिवार की प्रशंसा की गई है। पुलिस अब हैंड राइटिंग का मिलान कर तफ्तीश करेगी। सुसाइड नोट महिला ने खुद लिखा है या किसी की शरारत है, इस बात की जांच की जाएगी।
मसेरन गांव की शीतला देवी (50) ने अपनी गोशाला के समीप पेड़ से फंदा लगा लिया। शीतला देवी ने बीते पांच अक्तूबर को पति और परिवार के सदस्यों पर प्र्रताड़ना का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की थी। इससे पहले भी शीतला देवी ने पंचायत में घरेलू हिंसा की शिकायत की थी।
इसकी जांच सीडीपीओ कुन्नू की ओर से की जा रही है। मामले को लेकर फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। महिला ने आत्महत्या की है या मामला हत्या का है, जांच की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद मायका पक्ष को सौंपा गया है। मृतक महिला के भाई प्रकाश चंद ने बताया कि शीतला देवी का पति लेख राज उससे मारपीट और प्रताड़ित करता था। महिला बीते कई दिनों से परिवार से अलग गोशाला में रह रही थी। इसी वजह से शीतला ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन
मायका पक्ष ने आरोपियों को कड़ी सजा देकर न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के मुताबिक लेख राज के खिलाफ महिला ने घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि महिला का शव पेड़ पर लटका पाया गया। चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
000