फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Home Guard Sapna honored for providing free coaching

Mandi News: निशुल्क कोचिंग देने पर होमगार्ड सपना सम्मानित

Wed, 13 Nov 2024 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Sapna honored for providing free coaching
मंडी। गांव की बेटियों को पुलिस भर्ती समेत अन्य भर्तियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देने पर मंगलवार को सिटी चौकी में तैनात होमगार्ड की सेक्शन लीडर सपना ठाकुर को हिमाचल देव सेना के प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

सपना ने कोरोना काल के दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से मंजूरी लेकर 30 युवतियों को पड्डल मैदान में प्रशिक्षण दिलाया था। इनमें छह पुलिस में भर्ती हैं जबकि दो फाॅरेस्ट गार्ड सेवाएं दे रही हैं। सपना ठाकुर द्रंग-एक और द्रंग-दो में कई स्कूलों में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखा चुकी हैं। पधर की पंचायत सिलग की रहने वाली सपना बताती हैं कि वह 1997 में होमगार्ड भर्ती हुई थीं। तब ससुराल वालों ने नौकरी की इजाजत नहीं दी और छोड़नी पड़ी। इसके बाद उनके स्थान पर किसी अन्य को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

सपना बताती हैं कि उसे खाकी वर्दी का शौक था। इसी कारण कड़े संघर्ष के बाद 2010 में फिर से होमगार्ड की नौकरी हासिल की। सपना का बेटा आर्मी में है जबकि बेटी बीएससी नर्सिंग कर रही है। इस मौके पर संस्था की महिला शक्ति अध्यक्ष तेजा देवी, सचिव मीना देवी ने बताया कि सपना ठाकुर ने पुलिस भर्ती के दौरान जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क तैयारी करवाई थी। इस मौके पर चौकी प्रभारी देवदत्त व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed