{"_id":"68150cb7936410f2950750d2","slug":"hip-surgery-for-the-first-time-in-sundernagar-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1045-154860-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर अस्पताल में पहली बार हिप सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर अस्पताल में पहली बार हिप सर्जरी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल सुंदरनगर के हड्डी रोग विशेषज्ञ हीप सर्जरी के बाद रोगी का निरीक्षण करते । स्रोत वि
सुंदरनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में हड्डी रोग चिकित्सक डॉ. अक्षित पुरी ने मरीज का हिप रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन किया है। उन्होंने सुंदरनगर अस्पताल के इतिहास में रिकॉर्ड कायम किया है। मरीज ऑपरेशन के तीसरे दिन चलने लगा है। अब मरीजों को चंडीगढ़ समेत अन्य जगहों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
64 वर्षीय मरीज सुंदरनगर अस्पताल में हिप का दर्द लेकर जांच के लिए पहुंचा था। मरीज की पहले अन्य जगह पर हिप की सर्जरी हुई थी। इसमें उसे तीन स्क्रू डाले गए थे। इससे हिप का ज्वाइंट खराब हो गया था। डॉ. अक्षित पुरी ने मरीज को हिप सर्जरी करवाने की सलाह दी। मरीज की बीते बुधवार को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में सर्जरी की गई है। अब मरीज तीसरे दिन ही चलने फिरने लगे हैं।
उधर, डाॅ. अक्षित ने बताया कि हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी मुख्य रूप से उन मरीजों के लिए की जाती है जिन्हें हिप में भारी दर्द रहता है और ठीक नहीं होता है। इससे पूर्व सिविल अस्पताल सुंदरनगर में कभी भी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी नहीं हुई है। मरीजों को इसके उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज, आईजीएमसी शिमला और पीजीआई चंडीगढ़ जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आगामी समय में सिविल अस्पताल सुंदरनगर में हड्डी रोग से संबंधित साधारण सर्जरी के साथ घुटनों के बदलने की भी सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
000